5700mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Philips S7221 5G, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक... जानें सबकुछ

फिलिप्स ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया Philips S7221 5G लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फोन को ऐसे सेगमेंट में उतारा है, जहां बड़ी बैटरी, तेज रिफ्रेश रेट और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स की मांग लगातार बढ़ रही है.

Philips S7221 5G Launched With 5700mAh Battery Display
Image Source: Social Media

फिलिप्स ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया Philips S7221 5G लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फोन को ऐसे सेगमेंट में उतारा है, जहां बड़ी बैटरी, तेज रिफ्रेश रेट और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स की मांग लगातार बढ़ रही है. फोन में 120Hz डिस्प्ले, डुअल 5G सिम सपोर्ट और 5,700mAh की बैटरी दी गई है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

20,499 रुपये से शुरू हुई कीमत

Philips S7221 5G को दो वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,499 रुपये है, जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,499 रुपये में आता है. फोन को Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है. कंपनी ने इसे Black, Blue और Grey कलर ऑप्शन में उतारा है, जिससे यूजर्स को अपनी पसंद के हिसाब से विकल्प मिल जाता है.

120Hz डिस्प्ले और Android 16

फोन में 6.67 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Spreadtrum T765 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4 RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है और इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ Ultra Max मोड भी मिलता है.

64MP कैमरा और 5,700mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Philips S7221 5G में फ्लैश के साथ 64MP का रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा सिस्टम में AI Scene Optimization और Portrait Mode जैसे फीचर्स मौजूद हैं. फोन में 5,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं. साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से उपयोगी बनाती है.

ये भी पढ़ें: Vivo का नया 5G फोन हुआ लॉन्च, 22 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग का दावा, जानें कीमत और फीचर्स