Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को लेकर कई अहम उम्मीदें जताई जा रही हैं. दिवाली से पहले होने वाली इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का तोहफा मिलने की संभावना पर सबकी नजरें टिकी हैं. हालांकि, बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.
अगर सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि को मंजूरी देती है, तो इसका सीधा फायदा केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल सकता है. त्योहारों के मौसम में यह फैसला उनकी आर्थिक राहत बढ़ा सकता है. केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से जुड़े फैसले का इंतजार करते हैं. DA कर्मचारियों की सैलरी का हिस्सा होता है, जबकि DR का लाभ केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को मिलता है. इनका उद्देश्य महंगाई के असर को कम करने में मदद करना है.
ये भी पढ़ें- UP MLC Election Results : UP MLC चुनाव में आए चौंकाने वाले नतीजे! | Big Breaking News | Latest News