Parliament Session: लोकसभा में आज बड़ा एजेंडा, 4 बड़े बिल पेश, विपक्ष के हंगामे के आसार

Parliament Session: संसद में आज पेश होंगे चार अहम विधेयक, केरल का नाम बदलने वाला बिल भी शामिल; अमित शाह करेंगे पेश

Bharat 24

Parliament Session: संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे. इनमें ट्रिब्यूनल सुधार से लेकर केरल का नाम बदलने से संबंधित विधेयक शामिल है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद केरल का नाम बदलने से जुड़े विधेयक को सदन में पेश करेंगे. इसके अलावा माइंस एंड मिनरल्स कानून में संशोधन और एनसीडीसी एक्ट में बदलाव से संबंधित विधेयक भी आज सदन में लाए जाएंगे.

आज लोकसभा में पेश होने वाले विधेयकों में सबसे ज्यादा चर्चा केरल के नाम में बदलाव से जुड़े प्रस्ताव को लेकर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे. सरकार की ओर से इन विधायी बदलावों का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाने और व्यवस्था के प्रदर्शन में सुधार करना बताया जा रहा है. मानसून सत्र के दौरान विपक्ष लगातार गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आने और विभिन्न मुद्दों पर जवाब देने की मांग करता रहा है. ऐसे में आज अमित शाह के लोकसभा में मौजूद रहने को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-India Story: Buyer से Global Power बना भारत! दुनिया में छाया Made in India | Export Superpower