Operation Sindoor News: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों से हुए नुकसान के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार कई दावे किए जाते रहे हैं. पाकिस्तान ने कई बार भारत को भारी नुकसान पहुंचाने की बात कही, लेकिन इन दावों के समर्थन में अब तक ठोस सबूत सामने नहीं रखे गए हैं. अब पाकिस्तान के रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल शहजाद चौधरी ने भी ऐसा ही दावा किया है.
शहजाद चौधरी का कहना है कि मई 2025 में हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तान वायुसेना ने भारत के S-400 रक्षा तंत्र की दो बैटरियां, दो ब्रह्मोस ठिकाने और चार राफेल विमान नष्ट किए थे. हालांकि, भारतीय रक्षा विशेषज्ञों ने इन दावों पर सवाल उठाए हैं और इन्हें सबूतों के बिना किया गया दावा बताया है.
भारत की S-400 खरीद को लेकर भी दावा
शहजाद चौधरी ने यह भी दावा किया कि भारत की 114 राफेल लड़ाकू विमानों और अतिरिक्त S-400 खरीदने की योजना मई 2025 में हुए नुकसान को छिपाने की कोशिश है.
S-400 को नष्ट करने का यह दावा पाकिस्तान की ओर से पहली बार नहीं किया गया है. 10 मई 2025 को पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना ने हाइपरसोनिक मिसाइलों से आदमपुर में तैनात भारत की S-400 इकाई को नष्ट कर दिया.
भारत के पीआईबी फैक्ट चेक ने कुछ ही घंटों बाद इस दावे को गलत बताया था. उसी शाम संयुक्त सैन्य ब्रीफिंग में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने S-400 और ब्रह्मोस को नष्ट करने के दावे को पूरी तरह बेबुनियाद बताया था. पाकिस्तान की ओर से सूरतगढ़, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज जैसे भारतीय एयरबेस को लेकर भी ऐसे दावे किए गए थे.
The Pakis have raised the delusion to an industrial level . The AVM should have at least done some basic research before making such outrageous claims.
— Ajay Ahlawat (@Ahlawat2012) September 3, 2026
First, there has not been even one sat image of the supposed destruction, even after a year has lapsed. They claim that their… https://t.co/U5bB9JboFg
एक्सपर्ट ने शहजाद चौधरी से मांगा सबूत
पाकिस्तानी एयर वाइस मार्शल के दावे पर भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन और रक्षा विश्लेषक अजय अहलावत ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि शहजाद चौधरी को ऐसा दावा करने से पहले कम से कम जरूरी जानकारी की जांच करनी चाहिए थी.
अहलावत ने सवाल किया कि युद्ध को एक साल बीतने के बाद भी पाकिस्तान कथित नुकसान की एक भी सैटेलाइट तस्वीर क्यों नहीं दिखा पाया. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आगरा और दिल्ली के ऊपर ड्रोन उड़ाने का दावा करता है, तो उन ड्रोनों की तस्वीरें कहां हैं?
S-400 को लेकर भी उठाए सवाल
अहलावत ने S-400 को लेकर किए गए दावे पर भी सवाल उठाया. उन्होंने समझाया कि S-400 सिर्फ एक अकेला हथियार या एक जगह खड़ी कोई एक मशीन नहीं है. इसकी एक पूरी व्यवस्था होती है, जिसमें बैटल मैनेजमेंट ग्रुप और कई फायर यूनिट शामिल होती हैं.
हर फायर यूनिट में रडार, जनरेटर, रीलोडर, मिसाइल ले जाने वाले वाहन और कई मिसाइल लॉन्चर होते हैं. मिसाइलों में अलग-अलग प्रकार की मिसाइलें शामिल हो सकती हैं. इन सभी उपकरणों को एक ही जगह पर रखना जरूरी नहीं होता. ऐसे में सिर्फ किसी एक जगह पर हमला होने को पूरी S-400 व्यवस्था के नष्ट होने का सबूत नहीं माना जा सकता.
ये भी पढ़ें- रूस से भारत तेल खरीदेगा या नहीं? पोलैंड में एस जयशंकर का दो टूक जवाब, जानें क्या कहा