‘नीतीश बन गए जेडीयू पर बोझ…’ प्रशांत किशोर का छलका दर्द, बोले- उत्तराधिकारी बनाकर किया दरकिनार

‘नीतीश बन गए जेडीयू पर बोझ…’ प्रशांत किशोर का छलका दर्द, बोले- उत्तराधिकारी बनाकर किया दरकिनार

दरभंगा, न्यूज़ डेस्क: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर दरभंगा जिला के पदयात्रा के अंतिम दिन मेडिकल ग्राउंड में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता कर कहा कि नीतीश कुमार राजनेता के तौर पर और जेडीयू दल के तौर पर बहुत बड़े बोझ हो गए हैं. जो भी उसे उठाने का प्रयास करेगा, वह उसके बोझ तले दब कर मर जाएगा. जहां तक सवाल रहा कार्यकारणी के बैठक का वह नीतीश कुमार का अपना तरीका है. वह ताश के पत्तों की तरह नेताओं को ऊपर-नीचे करते रहते हैं. यही वजह है कि अपने 17 साल के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने अपनी पार्टी में कोई सकेंड लाइन लीडरशिप बनाया ही नहीं.

‘मुझे किसी बात का मलाल नहीं’- प्रशांत किशोर

प्रेस वार्ता में प्रशांत किशोर का दर्द साफ झलकता दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि 2014 में नीतीश कुमार ने हम पर दाव लगाया. हमको लेकर आए और घोषणा भी कर दिया कि यही हमारे उत्तराधिकारी हैं. जब नीतीश कुमार चुनाव जीत गए, तब उन्होंने सोचा कि कहीं प्रशांत किशोर बड़ा ना हो जाए. अब इसको हटाकर दूसरे को आगे बढ़ाओ. वही जेडीयू से दरकिनार करने के मलाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें बिल्कुल इस बात पर मलाल नहीं है. हम ऐसे लोग नहीं हैं जो जीवन में किसी निर्णय पर मलाल करें.

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारे माता-पिता ने हमें सिखाया है कि आप जिस रास्ते पर हैं, उसमें अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो जीवन में दो रास्ते आपके साथ हैं. आप अपने निर्णय और गलती के आधार पर सीख सकते हैं और उसी गलती से सीख कर आप आगे बढ़ सकते हैं. एक बार जब नीतीश कुमार ने धोखा दिया, उसके बाद चाहे वो 20 बार हमारे पास आए. कितनी बार भी बात कर लें, कितने संदेशे भेजवा दें लेकिन अब हमने कह दिया हम नीतीश कुमार के साथ नही जाएंगे. चाहे हमको एक साल लगे या 20 साल.

दिल्ली में इजराइली एंबेसी के पास किसने किया बम विस्फोट? क्या है मौके पर नजर आए 2 संदिग्धों से संबंध?