दिल्ली में इजराइली एंबेसी के पास किसने किया बम विस्फोट? क्या है मौके पर नजर आए 2 संदिग्धों से संबंध?

Israel Embassy Blast इजराइल दूतावास के पीछे हुए बम विस्फोट की जांच में जुटी खुफिया एजेंसियों को एक CCTV फुटेज  भी मिला है. इसमें मौके पर दो संदिग्ध दिखे हैं. इसके बाद से दिल्ली पुलिस दोनों को ट्रैक करने में जुटी हुई है. दोनों का धमाके से संबंध है या नहीं? इसको लेकर जांच जारी है.

दिल्ली में इजराइली एंबेसी के पास किसने किया बम विस्फोट? क्या है मौके पर नजर आए 2 संदिग्धों से संबंध?

Israel Embassy Blast देश की राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजराइली दूतावास से पीछे बम विस्फोट ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency) और दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. एक महीने के भीतर दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह 2023 (Republic Day Celebration 2023) समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) भी बतौर मेहमान आमंत्रित हैं. ऐसे में दिल्ली में इस तरह का बम विस्फोट कई तरह के सवाल खड़े करता है, यही वजह है कि जांच का जिम्मा एनआईए ने संभाल लिया है. 

कौन हैं 2 संदिग्ध?

जांच में जुटी खुफिया एजेंसियों को एक CCTV फुटेज  भी मिला है. इसमें मौके पर दो संदिग्ध दिखे हैं. इसके बाद से दिल्ली पुलिस दोनों को ट्रैक करने में जुटी हुई है. दोनों का धमाके से संबंध है या नहीं? फिलहाल इसे लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है?

इजराइल के झंडे में लिपटा मिला पत्र

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को मौके से पत्र भी मिला है, जो इजराइल के झंडे से लिपटा हुआ था. इसमें अंग्रेजी भाषा में लिखा एक पेज का पत्र था, जो सर 'सर अल्लाह रेजिस्टेंस' ग्रुप से जुड़ा हुआ है. इसमें जियोनिस्ट, गाजा, फिलिस्तीन जैसे शब्द लिखे गए हैं.  पत्र में 'इजराइल का गाजा पर अटैक', 'रिवेंज' (बदला) की बात लिखी गई है. पत्र में इजराइल के गाजा पर एक्शन की आलोचना भी की गई है. इस बीच इजराइल की ओर से सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें भारत में रह रहे अपने नागरिकों को भीड़ वाले इलाकों में जाने से मना किया है. 

12 से अधिक टीमें जांच में जुटीं

उधर, दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास धमाके के मामले में मंगलवार रात ही सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की गहन जांच की गई. इन उड़ानों में सवार प्रत्येक यात्री के विवरण की दोबारा जांच की गई. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की 12 से ज्यादा टीमें बम विस्फोट की जांच में जुटी हुई हैं. अब तक 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज जांच जा चुकी है. संदिग्ध धमाके की जगह पर दिल्ली पुलिस के जवान अभी भी तैनात है और पैरामिलिट्री फ़ोर्स की कंपनी भी तैनात की गई है. क्या कोई केमिकल ब्लास्ट था या कुछ और यह फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा? इसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं इसका कोई लिंक पाकिस्तान से तो नहीं है.