नेत्रा मंटेना की ग्रैंड वेडिंग में जूनियर ट्रंप के बेटे की शादी में नाचे रणवीर सिंह, VIDEO वायरल

उदयपुर इन दिनों एक ऐसी शाही शादी का गवाह बन रहा है, जिसकी चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में हो रही है. अरबपति पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की ग्रैंड वेडिंग किसी रॉयल स्पेक्टेकल से कम नहीं है.

Netra Mantena Wedding Ranveer Singh Dance with jr trump girlfriend
Image Source: Social Media

उदयपुर इन दिनों एक ऐसी शाही शादी का गवाह बन रहा है, जिसकी चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में हो रही है. अरबपति पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की ग्रैंड वेडिंग किसी रॉयल स्पेक्टेकल से कम नहीं है. उदयपुर की झीलों और महलों के बीच हो रही इस भव्य शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे चमक बिखेर रहे हैं. पहले दिन से ही ये जश्न एक बड़े सांस्कृतिक कार्निवल में बदल चुका है.

शादी के पहले बड़े फंक्शन में रणवीर सिंह ने ऐसी एनर्जी भरी परफॉर्मेंस दी कि पूरा महल तालियों से गूंज उठा. रणवीर ने अपने सुपरहिट पार्टी नंबर्स पर धमाकेदार डांस किया और ‘गली बॉय’ का पॉपुलर रैप गाकर महफिल को और भी हाई-वॉल्टेज बना दिया. उनकी परफॉर्मेंस सिर्फ मेहमानों तक सीमित नहीं रहीरणवीर ने खुद दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर बुलाकर उनके साथ भी डांस किया. परिवार के सदस्यों ने भी उनके साथ जमकर डांस किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया.

ट्रंप जूनियर और बेटिना संग भी थिरके रणवीर

सोशल मीडिया पर वायरल एक और वीडियो में रणवीर सिंह को डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ ‘व्हाट्स झुमका?’ गाने पर नाचते देखा गया. इंडियन बीट्स पर विदेशी मेहमानों के ठुमके इस शादी की ग्लोबल ग्रैंडनेस को साबित कर रहे हैं.

शाहिद कपूर और जाह्नवी कपूर ने बढ़ाई चमक

कृति सेनन की धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद शाहिद कपूर ने भी स्टेज संभाला और अपने हिट डांस नंबरों पर जोरदार एक्ट किया. शाहिद जब 'नगाड़ा' पर थिरके तो भीड़ खुद को रोक नहीं पाई.वहीं जाह्नवी कपूर ने परम सुंदरी के ‘परदेसिया’ गाने पर ऐसी ग्लैमरस परफॉर्मेंस दी कि वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं.

वरुण धवन, जैकलीन और अन्य सितारों ने भी लूट ली महफिल

शादी के इस शानदार सेलिब्रेशन में वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने भी परफॉर्म कर माहौल को और रंगीन बना दिया.इवेंट की होस्टिंग की जिम्मेदारी फिल्ममेकर करण जौहर ने संभाली, जिन्होंने सौफी चौधरी के साथ स्टेज पर ह्यूमर, ड्रामा और स्टाइल का तड़का लगाया.

विदेशी सुपरस्टार्स भी पहुंचे भारत

इस ग्रैंड इंडियन वेडिंग की रॉयल्टी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी पॉप स्टार जस्टिन बीबर और सुपरस्टार जेनिफर लोपेज भी उदयपुर पहुंच चुके हैं. दोनों के स्पेशल परफॉर्मेंस से शादी का माहौल और भी भव्य होने वाला है.

कौन हैं नेत्रा और वामसी?

नेत्रा मंटेना अमेरिका में सेटल अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी हैं, जबकि दूल्हे वामसी गदिराजू दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी सुपरऑर्डर में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) हैं.दोनों की शादी को लेकर बिजनेस, एंटरटेनमेंट और पॉलिटिक्स जगत के दिग्गज उदयपुर में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: अब थिएटर में 'भाबीजी घर पर हैं' का होगा, इस दिन फिल्म होगी रिलीज