नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और मलबे ने भारी तबाही मचा दी है. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और मलबे व सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है. ताजा अपडेट के मुताबिक नेपाल में मृतकों का आंकड़ा 1,250 से ज्यादा पहुंच चुका है और हजारों लोग अब भी लापता हैं. इसी बीच त्रिशूली की हाइड्रोपावर सुरंग से दो लोगों को कई दिनों बाद जिंदा बाहर निकाला गया, जिससे अन्य लोगों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद बढ़ी है.