NEET UG Re-Exam 2026: 22 लाख से ज्यादा छात्र आज NEET री-एग्जाम में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा शाम 5:15 बजे समाप्त होगी. परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.
देशभर के 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 38,000 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं. हर केंद्र पर अतिरिक्त परीक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि निगरानी के लिए 6,700 ऑब्जर्वर्स मौजूद हैं.
आपको बता दें कि पहले पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद इसकी विस्तृत जांच की गई थी. इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए आज, 21 जून को NEET री-एग्जाम आयोजित किया है. प्रशासन और परीक्षा एजेंसियां पूरे देश में परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट-बुमराह की वापसी, कौन हुआ बाहर?