MP Board 10th 12th Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट घोषित किया और साथ ही टॉपर्स के नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं.
इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया. 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं.
कितने स्टूडेंट्स ने दिया था 10वीं और 12वीं एग्जाम?
एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में इस साल भारी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए. 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 9 लाख 7 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
अब रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र अपने-अपने परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं.
How to Check MP Board 10th 12th Result 2026
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं—
स्टेप 1- सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mponline.mpbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2- होमपेज खुलने के बाद ‘Exam Results’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब यहां दिए गए ‘MP Board 10th Result 2026’ या ‘Higher Secondary Certificate Examination (HSSC) 12th Result 2026’ लिंक को चुनें.
स्टेप 4- इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि धैर्य रखें और कुछ समय बाद फिर से प्रयास करें.
ये भी पढ़ें- Share Market: ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक उछला, निफ्टी 24250 के पार