IPL 2026, Nicholas Pooran 2nd Fastest Fifty: लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 47वें लीग मैच में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके पूरन ने एक नई मिसाल पेश की और लखनऊ के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पूरन ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया, क्योंकि इससे पहले उन्होंने 15 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कारनामा किया था.
पूरन का धमाकेदार अर्धशतक
मुंबई के खिलाफ मैच में पूरन ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से सभी को हैरान कर दिया. 21 गेंदों में 1 चौका और 8 छक्कों की मदद से उन्होंने 63 रन बनाये, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. यानि, हर गेंद पर उन्होंने 3 रन बनाए. उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन ने लखनऊ को मैच में शानदार शुरुआत दिलाई और टीम के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया.
पूरन का आईपीएल करियर
निकोलस पूरन का आईपीएल करियर अब तक शानदार रहा है. 99 मैचों में 96 पारियां खेलते हुए उन्होंने 32.07 की औसत और 164.84 के स्ट्राइक रेट से 2438 रन बनाये हैं. इस दौरान पूरन ने 15 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 87* रन है.
1⃣6⃣- ball FIFTY 💥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2026
𝐓𝐡𝐞 𝐍𝐢𝐜𝐡𝐨𝐥𝐚𝐬 𝐏𝐨𝐨𝐫𝐚𝐧 𝐒𝐡𝐨𝐰 🍿
His first of this season 👏
Updates ▶️ https://t.co/elXSOvaeig #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvLSG pic.twitter.com/OMxinwxoOY
ये भी पढ़ें: IPL 2026: टूर्नामेंट के बीच में RCB को लगा तगड़ा झटका, टीम छोड़ अपने घर लौटा ये स्टार खिलाड़ी; जानें कारण