लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र, देखें VIDEO

Lucknow Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ लोगों को जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूदना पड़ा.

Massive fire at a coaching center in Lucknow students jumped from the building to save their lives
Image Source: Social Media

Lucknow Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ लोगों को जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूदना पड़ा.

मौके पर पहुंची दमकल की टीम

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है.

10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस भवन में आग लगी है वहां एक आईटी ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित होता है. आग लगने के समय कई छात्र मौजूद थे. फायर विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार 10 से 12 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है.

राहत और बचाव अभियान जारी

मौके पर दमकल की चार गाड़ियां तैनात हैं. बचाव दल लगातार आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहा है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को कहा है.

घायलों के इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है. साथ ही घायलों को तुरंत और उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बचाव अभियान जारी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 10 साल में पद छोड़ने वाले छठे पीएम बने