FIFA World Cup 2026: ब्राजील के फैंस के लिए खुशखबरी, चोट से उबरकर लौटा ये स्टार खिलाड़ी

Neymar Returns: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राजील की टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. स्टार फुटबॉलर नेमार चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और टीम के साथ नियमित ट्रेनिंग में लौट आए हैं.

Major relief for Brazil ahead of the 2026 FIFA World Cup Neymar returns to training
Image Source: ANI/ File

Neymar Returns: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राजील की टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. स्टार फुटबॉलर नेमार चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और टीम के साथ नियमित ट्रेनिंग में लौट आए हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शुरुआती एकादश का हिस्सा हो सकते हैं.

चोट के कारण शुरुआती मैचों से रहे बाहर

34 वर्षीय नेमार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे. उन्हें पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव (ग्रेड-2 काफ स्ट्रेन) की समस्या थी. इसी वजह से वह ब्राजील के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे.

सोशल मीडिया पर जताई खुशी

पिछले सप्ताह नेमार ने हल्की ट्रेनिंग शुरू की थी. अब वह पूरी तरह फिट होकर टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी ट्रेनिंग की तस्वीरें और वीडियो साझा किए. इसके साथ उन्होंने लिखा, "भगवान का शुक्र है, मैं बहुत खुश हूं."

कोच ने फिटनेस पर दी बड़ी अपडेट

ब्राजील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने बताया कि नेमार अब अपनी चोट से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप-सी के आखिरी मुकाबले के लिए नेमार को मैच डे स्क्वाड में शामिल किया जाएगा.

नेमार की वापसी से बढ़ा टीम का मनोबल

ब्राजील के मिडफील्डर लुकास पैक्वेटा ने भी नेमार की वापसी पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि नेमार टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.

पैक्वेटा ने कहा, "हम सभी नेमार की वापसी से खुश हैं. उनका राष्ट्रीय टीम के साथ शानदार रिकॉर्ड रहा है और वह किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं. हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर उतरकर टीम की मदद करेंगे."

ब्राजील की नजर मजबूत प्रदर्शन पर

नेमार की वापसी से ब्राजील की टीम को बड़ी मजबूती मिली है. अब सभी की नजर स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर है, जहां स्टार खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 10 साल में पद छोड़ने वाले छठे पीएम बने