बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा अपने अंतिम चरण में है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने संकेत दिया है कि 11 अक्टूबर को एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।
इस घोषणा से पहले, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान दिल्ली में पार्टी की सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में गठबंधन के तहत मिलने वाली सीटों पर पार्टी की रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर अंतिम विचार-विमर्श किया जाएगा।