क्या लंबा चलाना चाहते हैं लव लाइफ? तो पार्टनर में ढूंढें ये आदतें, खुशहाल रिश्ते के लिए पढ़ें ये स्टडी

Relationship Compatibility: हम अक्सर फिल्मों और किताबों में देखते हैं कि अलग स्वभाव वाले लोग एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं. लेकिन क्या यह असल जिंदगी में भी सच है? वैज्ञानिक अध्ययन इस बारे में कुछ अलग ही बताते हैं.

Lifestyle long-lasting love life these habits in your partner read this study for a happy relationship
Image Source: Freepik

Relationship Compatibility: हम अक्सर फिल्मों और किताबों में देखते हैं कि अलग स्वभाव वाले लोग एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं. लेकिन क्या यह असल जिंदगी में भी सच है? वैज्ञानिक अध्ययन इस बारे में कुछ अलग ही बताते हैं.

कोलोराडो यूनिवर्सिटी बोल्डर और यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी के अध्ययन के अनुसार, असल में वही लोग एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, जिनका स्वभाव एक जैसा होता है. कोलोराडो यूनिवर्सिटी बोल्डर में किए गए एक विश्लेषण में लाखों कपल्स और उनके 130 से ज्यादा गुणों का अध्ययन किया गया. इसमें पाया गया कि एक जैसे गुण वाले लोग एक-दूसरे के साथ रहना ज्यादा पसंद करते हैं.

समान गुणों की अहमियत

इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि 82% से 89% मामलों में पार्टनर्स के बीच समानता थी. चाहे वह राजनीतिक विचारधारा हो या जीवन के अन्य पहलू, कपल्स में समानता सबसे ज्यादा देखने को मिली. केवल 3% मामलों में ही ऐसा हुआ कि लोग एक-दूसरे से अलग स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ रिश्ते में थे.

रिश्तों में समानता की सफलता

यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी के शोध में भी यही बात सामने आई है कि विपरीत स्वभाव के लोग एक-दूसरे के प्रति आकर्षित तो होते हैं, लेकिन लंबे समय तक रिश्ते टिकते नहीं. शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग एक जैसे गुण और पसंद रखते हैं, उनका रिश्ता न केवल शुरू होने की संभावना ज्यादा होती है, बल्कि वह अधिक सफल भी होता है.

समानता क्यों जरूरी है?

समान स्वभाव वाले कपल्स एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके से संवाद कर पाते हैं. एक जैसी विचारधारा वाले लोग रिश्ते में ज्यादा समय तक टिकते हैं. इसके अलावा, आपसी तालमेल एक अच्छे रिश्ते की नींव बनती है.

रिश्ते के लिए समानता का महत्व

हालांकि, शुरूआत में किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षण हो सकता है जो हमसे बिल्कुल अलग हो, लेकिन अगर रिश्ते को लंबा चलाना है तो समानता सबसे ज्यादा जरूरी होती है. हम अक्सर बिना जानें उन लोगों को पसंद करते हैं जिनका स्वभाव हमारे जैसा होता है, चाहे वह आदतों की बात हो या जीवन के मूल्यों की. यही कारण है कि समान सोच और विचारधारा वाले लोग एक-दूसरे से लंबे समय तक जुड़े रहते हैं.

ये भी पढ़ें- लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, ISI-हाफिज सईद के इशारे पर रच रहा था साजिश