बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अथिया ने सोशल मीडिया पर अपने पति केएल राहुल की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. इसमें राहुल अपनी नन्ही बेटी को कंधों पर बैठाए नजर आ रहे हैं. पिता और बेटी के इस खूबसूरत पल ने फैंस का दिल जीत लिया है.
अथिया ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत एहसास.' उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. तस्वीर में केएल राहुल अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं.
बेटी को कंधों पर बैठाए दिखे केएल राहुल
अथिया की शेयर की गई तस्वीर में केएल राहुल अपनी नन्ही बेटी को कंधों पर बैठाए हुए हैं. दोनों की यह प्यारी झलक सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है. पोस्ट पर एक फैन ने इसे बेहद खूबसूरत पल बताया, तो दूसरे ने कमेंट किया, 'राहुल ऑन फादर ड्यूटी.' वहीं, कई यूजर्स ने अथिया की फैमिली लाइफ की तारीफ की.
2023 में हुई थी अथिया और राहुल की शादी
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में शादी की थी. इस निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था. शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू किया.
मार्च 2025 में कपल ने अपनी बेटी एवारा का स्वागत किया. इसके बाद से दोनों की जिंदगी में माता-पिता के रूप में एक नया अध्याय जुड़ गया. इस साल मार्च में अथिया और राहुल ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन भी मनाया था.
बेटी के पहले जन्मदिन पर लिखा था खास संदेश
बेटी एवारा के पहले जन्मदिन पर अथिया और केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने अपनी नन्ही बेटी के लिए प्यार और आभार जाहिर किया था. दोनों ने लिखा था, 'हैप्पी फर्स्ट बर्थडे, मेरी जान. हमें चुनने के लिए धन्यवाद. हम तुमसे इतना प्यार करते हैं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.'
ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं अथिया
केएल राहुल से शादी के बाद अथिया शेट्टी फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर नजर आ रही हैं. फिलहाल वह अपनी फैमिली लाइफ का आनंद ले रही हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी बनी रहती है और वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी की खास झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं.
यह भी पढ़ें: अनु अग्रवाल की मिनी ड्रेस पर मचा बवाल, किसी ने कहा 'बूढ़ी' तो फैंस ने दिया करारा जवाब