सबसे ज्यादा रन, शतक, डबल सेंचुरी... न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन के बड़े रिकॉर्ड, अब लिया संन्यास

Kane Williamson Records: क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी केवल रन बनाने के लिए नहीं जाने जाते, बल्कि वे अपने व्यवहार, नेतृत्व और खेल भावना से भी एक अलग पहचान छोड़ जाते हैं. न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल हैं.

Kane Williamson international retirement 30 Biggest Records for NEW ZEALAND
Image Source: ANI

Kane Williamson Records: क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी केवल रन बनाने के लिए नहीं जाने जाते, बल्कि वे अपने व्यवहार, नेतृत्व और खेल भावना से भी एक अलग पहचान छोड़ जाते हैं. न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल हैं. 16 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शांत शैली, बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले विलियमसन ने 12 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर एक युग का अंत कर दिया. 2027 विश्व कप से पहले लिया गया उनका यह फैसला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. अपने लंबे करियर में उन्होंने ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें तोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए आसान नहीं होगा.

न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन के रिकॉर्ड 

  • सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन- 19,346 
  • सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक- 48
  • सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी- 06
  • सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले छठे बल्लेबाज- 378
  • सबसे ज्यादा टेस्ट रन- 9,515
  • सबसे ज्यादा टेस्ट शतक- 33
  • सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज- 110 
  • सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज- 7,256
  • सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज- 14
  • सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज-2575
  • सबसे ज्यादा टेस्ट औसत- 54.06 (कम से कम 20 मैच)
  • दूसरा सबसे ज्यादा वनडे औसत- 48.69 (कम से कम 20 मैच)
  • तीसरा सबसे ज्यादा T20I औसत- 33 (कम से कम 5 मैच)
  • इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी- 217
  • टॉम लैथम और टिम साउदी के साथ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत (47) की बराबरी
  • लगातार 4 टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज 

कप्तानी के रिकॉर्ड

  • 40 टेस्ट - 22 जीत, 10 हार और 8 ड्रॉ (स्टीफन फ्लेमिंग के बाद दूसरे स्थान पर - 80 टेस्ट में 28 जीत)
  • 91 वनडे - 46 जीत, 40 हार, 1 टाई, 4 बेनतीजा (स्टीफन फ्लेमिंग के बाद दूसरे स्थान पर - 218 वनडे में 98 जीत)
  • 75 T20I - 39 जीत, 34 हार, 1 टाई, 1 बेनतीजा (न्यूज़ीलैंड के किसी कप्तान के जरिए सबसे ज्यादा
  • भारत में 2016 ICC T20 वर्ल्ड कप का सेमी-फाइनल
  • इंग्लैंड में 2019 ICC क्रिकेट विश्व कप फाइनल
  • इंग्लैंड में 2021 ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - जीत
  • UAE में 2021 ICC T20 वर्ल्ड कप का फाइनल
  • ऑस्ट्रेलिया में 2022 ICC T20 वर्ल्ड कप का सेमी-फाइनल
  • भारत में 2023 ICC क्रिकेट विश्व कप का सेमीफाइनल

बाकी रिकॉर्ड और सम्मान

  • 2019 ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
  • 2019 ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर
  • 2018 ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड
  • 2016 में सभी प्रमुख टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक लगाने वाले इतिहास के सबसे तेज और सबसे युवा खिलाड़ी बने
  • सर रिचर्ड हैडली मेडल - 2015-16, 2016-17, 2019 और 2020. 

ये भी पढ़ें: केन विलियमसन ने 16 साल लंबे क्रिकेट करियर पर लगाया विराम, इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान