MP News:
सियासी गलियारों में इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज है. कुछ ही दिनों में आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया जाएगा. लेकिन मध्य-प्रदेश छिंदवाड़ा एक बार फिर चर्चा का विषय बनती जा रही है.
पोस्टर को लेकर छिड़ी चर्चा
दरअसल शिवरात्रि के शुभ अवसर पर यहां जनता को बधाई देने के लिए एक पोस्टर लगाया गया है. हालांकि पोस्टर काफी आम है लेकिन उस पर कुछ ऐसा लिखा है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है.
भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ
इस पोस्टर पर विधायक कमलनाथ की तस्वीर के साथ-साथ उनके बेटे नकुलनाथ की तस्वीर लगी हुई है. इस पोस्टर पर नकुलनाथ के नाम के आगे सांसद तो वहीं कमलनाथ के नाम के आगे भावी मुख्यमंत्री लिखा हुआ है. इस बात ने लोगों को काफी कंफ्यूजन में डाल दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकी हालही में विधानसभा चुनाव में हुई जीत के दौरान सीएम मोहन यादव को सीएम की कुर्सी पर बैठाया गया है. वहीं कुछ समय पहले ही कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की भी जानकारी सामने आई थी.
अटकलों का बाजार गर्म
मंगलवार 5 मार्च की सुबह ही लोगों को यह पोस्टर दिखा और फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. अब कमलनाथ को भावी सीएम बताए जाने पर कई कयास लग रहे हैं. किसी का कहना है कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जा रहा है तो किसी का मानना है कि बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. जैसा हेमंत बिस्व सरमा के साथ हुआ.
यह भी पढ़े:TMC विधायक रामेंदु सिन्हा का विवादित बयान, बोले अपित्र है राम मंदिर