TMC विधायक रामेंदु सिन्हा का विवादित बयान, बोले अपित्र है राम मंदिर

TMC विधायक रामेंदु सिन्हा का विवादित बयान, बोले अपित्र है राम मंदिर

 tmc mla controversial statement 

तारकेश्वर से TMC विधायक रामेंदु सिन्हा ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयावन दिया है. उनके इस बयान से सियासी गलियारों में संग्राम छिड़ गया है. बता दें कि विधायक रामेंदु सिन्हा ने राम मंदिर को अपवित्र जगह बताया है. इसी के साथ उन्होनें हिंदुओं से कहा कि किसी भी हिंदू को राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं जाना चाहिए.

TMC विधायक के बयान पर छिड़ा बवाल

इस संबंध में अब बंगाल बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने रामेंदु सिन्हा पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि मैं न केवल उनके इस अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करता हूं, बल्कि दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे घृणित बयान के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा हूं.

सुवेंदु अधिकारी ने बोला हमला

सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह है तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की सच्चाई. हिन्दुओं पर आक्रमण करते करते उनकी हिम्मत इतनी बड़ गई है कि वह अब भगवान श्री राम के भव्य मंदिर को ‘अपवित्र’ बताने की धृष्टता कर रहे हैं. तारकेश्वर विधायक रामेंदु सिन्हा रॉय ने भव्य राम मंदिर को अपवित्र करार दिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी भारतीय हिंदू को ऐसे अपवित्र स्थल पर पूजा नहीं करनी चाहिए. उनके इस वर्णन से भगवान श्री राम के प्रति टीएमसी नेतृत्व की अनुभूति उजागर होता है.

CM मान ने पुरानी फिएट कार से की कांग्रेस की तुलना, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी उठाए सवाल