J&K Assembly Clashes Video : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर बवाल! 'CM कुर्सी छोड़ो' से गूंजा सदन!

J&K Assembly Clashes Video Assembly echoed with chants of CM step down

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को राज्य का पूर्ण दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव की भाषा पर BJP विधायकों ने सवाल उठाए. खास तौर पर प्रस्ताव में 1953 से पहले की संवैधानिक स्थिति, ऑटोनॉमी प्रस्ताव और अनुच्छेद 370 के संदर्भों को लेकर आपत्ति जताई गई.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि BJP जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किए जाने के समर्थन में है और इस विषय पर सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के दर्जे की बहाली के प्रस्ताव को 1953 से पहले की स्थिति, साल 2000 के ऑटोनॉमी प्रस्ताव या अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए.