नई दिल्ली: भारत 24 के कॉन्क्लेव 'Bharat Uday Summit' में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस दौरान भारत 24 के CEO और Editor-in-Chief डॉ. जगदीश चंद्र ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया. उन्होंने कहा, "ये केवल मोदी मंत्रिमंडल का एक स्थाई चेहरा नहीं है, बल्कि जम्मू कश्मीर की आवाज है."
डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि जब भी पार्लियामेंट में और दूसरे फंक्शनंस में देखते हैं तो आगे-आगे चलते हैं प्रधानमंत्री और पीछे एक छाया की तरह, एक शैडो की तरह चलते हैं डॉक्टर जितेंद्र सिंह. चेहरे पे ना कोई तनाव, ना कोई चिंता, क्योंकि प्रधानमंत्री के साथ आसपास चलना जो है ना, वो बड़ा चुनौती का काम होता है. मानसिक संतुलन थोड़ा विचित्र सा रहता है. पर आपके चेहरे के भाव एक जैसे स्थाई भाव रहते हैं.
उन्होंने कहा, "एक शून्य में देखते हुए चलते हुए जैसे बिल्कुल जिसे कहते हैं नेचुरल अलाइ टू नरेंद्र मोदी, जिसे कहा जाना चाहिए जो है एक स्थाई चेहरा और एक प्रेजेंट फेस, बिना किसी उसके और कंप्लीट लॉयल्टी, डिलीवरी, एफिशिएंसी, ब्रिलियंस सब कुछ."
LIVE | #BharatUday | डॉ. जगदीश चंद्र की भविष्यवाणी: "एक दिन श्रीनगर सचिवालय में CM बनकर बैठेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह!" Watch : https://t.co/lAi4Z9xQd8 #Delhi #DrJagdeeshChandra #ViksitBharat #Bharat24Conclave @ViksitBharat @Manojjagyasi @PMOIndia @narendramodi @mygovindia @BJP4India @AmitShah @AmitShahOffice @HMOIndia @NitinNabin @DrJitendraSingh
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) October 6, 2026
डॉ. जगदीश चंद्र ने डॉ. जितेंद्र सिंह के निर्वाचन क्षेत्र उधमपुर-कठुआ का जिक्र करते हुए कहा, "कश्मीर में मैं कई बार श्रीनगर जाता हूं तो वहां आपके काम के बारे में लोगों से सुनने को मिलता है. सारे निर्वाचन क्षेत्र कायाकल्प हो गया है वहां और ज्यादातर प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनका खुद प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया है. कहीं रोपवे बन रहा है. कहीं सबसे ऊंचा पुल बन रहा है. कहीं सबसे ऊंचा हाईवे बन रहा है. मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं."
उन्होंने कहा, "तो क्या है कि विकास की एक जो बहार है ना, एक धारा बह रही है आपके निर्वाचन क्षेत्र में."
डॉ. जितेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री देखने की इच्छा
जम्मू-कश्मीर की राजनीति का जिक्र करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा, "देखिए वहां की जो राजनीति है, वहां में एक सर्वसम्मत चेहरे का अभाव है जिसमें सभी दल, सभी लोग सहमत हो. केवल भाजपा नहीं, कांग्रेस, पीडीपी भी सहमत हो."
उन्होंने कहा, "तो ऐसा कभी कश्मीर में स्थिति आए कि एक सर्वसम्मत चेहरा चाहिए सभी दलों की ओर से तो वह है डॉक्टर जितेंद्र सिंह. सभी दलों का, सभी लोगों का, सभी विचारधाराओं का उनमें भरोसा है. एक क्रेडिबिलिटी है उनकी, जिसे कहना चाहिए सबको साथ ले चलने की एक क्षमता है."
उन्होंने आगे कहा, "तो बस इसी शुभकामना के साथ एक दिन हम उनको जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मंत्री के रूप में देखें. ऐसा मेरा ऐसा बस एक शुभचिंतक के नाते मेरे मन का भाव है."
डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा, "और कई बार कहते हैं ना मुझे जाने अनजाने में लोग कि मैं प्रोडक्शन तो एक प्रोडक्शन यही भी है कि एक दिन आप इनको श्रीनगर के सचिवालय में मुख्यमंत्री रूप में देखेंगे."
उन्होंने इन शब्दों और शुभकामनाओं के साथ डॉ. जितेंद्र सिंह का स्वागत किया और कहा, "आपका सर बहुत-बहुत स्वागत और यहां आने के लिए धन्यवाद. थैंक यू सो मच."