Jabalpur Bargi Dam Cruise Incident: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए भीषण हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है. हादसे के बाद से लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए राहत कार्य जारी है, और शुक्रवार सुबह 5 शव बरामद किए गए हैं. इस दर्दनाक हादसे को लेकर अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं. दिल्ली से जबलपुर घूमने आई महिला संगीता कोरी ने बताया कि हम 6 लोग यहां आए थे. अचानक 4 बजे बरगी डैम चलने का मूड हुआ.
उन्होंने आगे बताया कि करीब 6 क्रूज वापस लौट रहा था, लेकिन उसी समय बहुत तेज आंधी आई, जिससे क्रूज में पानी भरने लगा. उस समय किसी को भी लाइफ सेविंग जैकेट नहीं पहनाया गया था. जब क्रूज में पानी भरने लगा तो जल्दी-जल्दी जैकेट दी जा रही थी. तभी छीना-झपटी मच गई और क्रूज पलट गया.
महिला ने बताया आंखों देखा हाल
संगीता कोरी ने कहा कि बहुत लापरवाही है. सिर्फ कमाई का जरिया बनाया हुआ है. यहां पर कुछ नहीं है और न ही कोई सुरक्षा है. उन्होंने कहा कि 30 एडल्ट्स की टिकट काटी गई थी. वहीं इसमें 10-12 के करीब बच्चे भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि लापता लोगों में मैरिना और प्रशांत नहीं मिला है और आंटी की मृत्यु हो गई है.
दो लोग सुरक्षित बाहर आ गए एक की मौत हो गई है. संगीता ने कहा कि पायलट कुछ सुन ही नहीं रहे थे. गांव के लोग उनको आवाज भी दे रहे थे कि इधर लाओ लेकिन वह नहीं लेकर आया. अगर वह बात मान लेता तो शायद लोग बच जाते. उसी की वजह से क्रूज पलटा है.
उन्होंने बताया कि मेरे भाई ने स्टोर रूम तोड़कर खुद ही सबको जैकेट दिया. क्रूज के लोगों की तरफ से कुछ नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि अगर सही जगह पर रोक लेता या मोड़ लेता तो क्रूज नहीं पलटता. इससे इतना बड़ा हादसा नहीं होता. पायलट ने क्रूज चालू रखा था.
ये भी पढ़ें: Cylinder Price Hike: बढ़ गई कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, ₹993 हुआ महंगा, चेक करें नया रेट