Mohammed Siraj Bowling: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया. भले ही उन्हें भारत की टी20 टीम में मौका नहीं मिल रहा हो, लेकिन आईपीएल में उनका फॉर्म शानदार चल रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सिराज ने नई गेंद से ही ऐसा कहर बरपाया कि पंजाब किंग्स की शुरुआत ही बिगड़ गई.
मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ क्योंकि सिराज ने पहले ही ओवर में पंजाब को हिला दिया. सिराज ने शुरुआत की तीन गेंदों में ही दो विकेट निकाल दिए और पंजाब की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.
प्रियांश आर्य और कॉनोली हुए आउट
पारी की पहली गेंद पर ही विकेट मिल सकता था, लेकिन कैच छूट गया. इसके बाद अगली ही गेंद पर प्रियांश आर्य आउट हो गए. वह सिर्फ 2 रन ही बना सके. इसके बाद आए कूपर कॉनोली भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए. सिराज ने उन्हें अगली ही गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया. DRS लेने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.
Revenge in sight, & #MohammedSiraj is breathing fire with the ball! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2026
Ball 1: A chance! 👀
Ball 2: Priyansh Arya ☝️
Ball 3: Cooper Connolly ☝️ #TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #GTvPBKS | LIVE NOW 👉 https://t.co/1yVyFdN1Su pic.twitter.com/hHqK0EGSYa
पंजाब की सबसे खराब शुरुआत
इस तरह सिर्फ 3 गेंदों के अंदर पंजाब किंग्स के दो बड़े विकेट गिर गए. यह इस सीजन में पहली बार हुआ जब टीम ने पहले ओवर में ही दो विकेट खो दिए. इतना ही नहीं, टीम का स्कोर भी सिर्फ 2 रन तक पहुंचा था, जो इस सीजन में उनका सबसे खराब शुरुआती प्रदर्शन था.
पावरप्ले में लगातार दबाव
सिराज के बाद गुजरात के दूसरे तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने भी पंजाब पर दबाव बनाए रखा. उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट कर दिया. इस तरह पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में ही 3 विकेट खो दिए और सिर्फ 35 रन बना सके. यह इस सीजन में उनका सबसे कमजोर पावरप्ले स्कोर रहा.
सिराज का शानदार रिकॉर्ड
इस मैच के बाद सिराज ने एक और उपलब्धि हासिल की. आईपीएल 2026 में वह पहले ओवर में कुल 3 विकेट ले चुके हैं और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे सिर्फ जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने 5 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें- संभल जाइए... पड़ने वाली है भीषण गर्मी, 9 दिनों तक कहर बरपाएगा नौतपा; जानें कब से होगा शुरू