RCB vs LSG: IPL में आज बेंगलुरु-लखनऊ की भिड़ंत, पिच का कैसा रहेगा मिजाज? जानिए प्लेइंग इलेवन

RCB vs LSG, IPL 2026: आज आईपीएल 2026 के सीजन में एक और रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने-सामने होंगी.

ipl 2026 Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants playing 11 pitch report
Image Source: ANI

RCB vs LSG, IPL 2026: आज आईपीएल 2026 के सीजन में एक और रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने-सामने होंगी. यह मैच खास इसलिए है क्योंकि दोनों टीमें इस सीजन में अपनी स्थिति को मजबूती देने के लिए मैदान में उतरेंगी. आरसीबी ने अब तक चार मैचों में तीन जीत दर्ज की हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, वहीं लखनऊ की टीम ने चार मैचों में से दो मुकाबले जीते हैं और वह सातवें स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

हेड टू हेड

आरसीबी और लखनऊ के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में अभी तक आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है. अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल छह मुकाबले हुए हैं, जिनमें से आरसीबी ने चार मैचों में जीत हासिल की है. वहीं लखनऊ की टीम ने सिर्फ दो बार ही बेंगलुरु को हराया है. दिलचस्प यह है कि लखनऊ ने जिन दोनों मैचों में आरसीबी को हराया, वो दोनों मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेले गए थे. ऐसे में लखनऊ के लिए यह मैच एक तरह से अपने रिकॉर्ड को सुधारने का भी मौका होगा.

पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बॉलर के लिए ज्यादा मददगार नहीं मानी जाती. यहां की पिच को अक्सर गेंदबाजों का कब्रिस्तान कहा जाता है, क्योंकि यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होता है. इस स्टेडियम में 200 रन का आंकड़ा आसानी से पार किया जा सकता है. हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अभी तक 200 रन का आंकड़ा नहीं छू पाई है, जबकि आरसीबी ने चारों मैचों में 200 से अधिक रन बनाए हैं. इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज के मुकाबले में भी बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. अगर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का निर्णय लेती है, तो यह फैसला काफी मायने रख सकता है.

मैच प्रिडिक्शन

हमारे मैच प्रिडिक्शन मीटर के अनुसार इस मैच में आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी है. भले ही बेंगलुरु की टीम अब तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ से हार नहीं पाई है, लेकिन इस बार रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आरसीबी अपनी होम टीम के रूप में दबदबा बनाने में सफल हो सकती है. मुकाबला काफी कड़ा रहेगा, और इसे 60-40 का मुकाबला माना जा सकता है. हालांकि, आज भी हम मानते हैं कि स्कोर डिफेंड होने के ज्यादा चांस हैं, क्योंकि पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल होगी.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी/जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा

लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान और दिगवेश सिंह राठी 

इम्पैक्ट प्लेयर- मोहसिन खान/प्रिंस यादव/मयंक यादव

ये भी पढ़ें: क्या आज लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली? इंजरी ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, जानें अपडेट