GT vs KKR: पहली जीत के लिए बेताब है कोलकाता, आज गुजरात से होगी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

GT vs KKR Head to Head: आईपीएल 2026 का 25वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अहमदाबाद के होमग्राउंड पर खेला जाएगा.

ipl 2026 kolkata knight riders vs gujarat titans Head to Head records
Image Source: ANI

GT vs KKR Head to Head: आईपीएल 2026 का 25वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अहमदाबाद के होमग्राउंड पर खेला जाएगा. जहां एक ओर गुजरात टाइटंस इस सीजन में अपनी दूसरी जीत की तलाश में है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा साबित हो सकता है. कोलकाता की टीम इस सीजन अभी तक बिना जीत के संघर्ष कर रही है, जबकि गुजरात ने दो मैचों में जीत हासिल की है और अब अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए मैदान में उतरेगी.

गुजरात और कोलकाता का हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों पर नजर डालें, तो गुजरात का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं, जिनमें से गुजरात ने तीन मैच जीते हैं. वहीं, केकेआर को एक बार जीत मिली है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. 2023 में गुजरात के घरेलू मैदान पर केकेआर ने अपनी एकमात्र जीत हासिल की थी, जहां उन्होंने गुजरात को 7 विकेट से हराया था. दूसरी ओर, 2025 में इन दोनों टीमों के बीच हुए मैच में गुजरात ने 39 रनों से जीत दर्ज की थी.

पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन की शुरुआत मजबूत की थी, और पहले दो मैचों में जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वर्तमान में वे आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर हैं. दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन बेहद मुश्किलों का सामना कर रही है. उन्होंने अपने पांच में से चार मैच हारें हैं, और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, जिससे उनके खाते में महज 1 अंक है. वर्तमान में केकेआर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है और इस मैच में एक बड़ी जीत की जरूरत है.

GT vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे.

ये भी पढ़ें: KKR vs GT: आज गुजरात से भिड़ेगी कोलकाता; पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेइंग 11 तक.. जानें मैच की पूरी डिटेल