Agni Prime Missile : अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, अब चलती ट्रेन से भी होगा दुश्मनों का खात्मा

India successfully test-fires Agni Prime missile

Agni-Prime Missile: भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गुरुवार को ‘अग्नि-प्राइम’ मिसाइल का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया. इस बार खास बात यह रही कि मिसाइल को रेलवे प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए विशेष मोबाइल लॉन्चर से दागा गया, जिससे भारत की रणनीतिक ताकत में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अग्नि प्राइम मिसाइल की रेंज करीब 2000 किलोमीटर है, और यह मिशन पूरी तरह सफल रहा.

इस परीक्षण की अहमियत इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि भारत अब अग्नि प्राइम जैसी अत्याधुनिक मिसाइलों को देश के विशाल रेल नेटवर्क की मदद से कहीं से भी लॉन्च कर सकता है. यानी अगर जरूरत पड़ी तो ये मिसाइल भारत के किसी भी हिस्से से तुरंत दागी जा सकती है. यह लचीलापन युद्ध जैसी स्थितियों में दुश्मन के रडार से बचाव और तेजी से प्रतिक्रिया की क्षमता देता है.