Commonwealth Games: भारत को मिली कॉमनवेल्थ की मेजबानी, अहमदाबाद में 2030 में होंगे गेम्स

India gets hosting of 2030 Commonwealth Games

Commonwealth Games 2030 Ahmedabad: खेलों की दुनिया में एक बड़ा ऐतिहासिक क्षण आया है. भारत को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने का गौरव हासिल हुआ है. यह निर्णय 74 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में ग्लासगो में लिया गया. भारत ने इस अवसर के लिए एक आकर्षक और मजबूती से तैयार दृष्टिकोण पेश किया, जिसमें अहमदाबाद को खेलों की मेजबानी के लिए आदर्श शहर के रूप में चुना गया. इस घोषणा के साथ ही अहमदाबाद को “राष्ट्रमंडल खेलों का सेंचुरी शहर” बनाने की तैयारी शुरू हो गई है.

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि जैसे ही अहमदाबाद की मेजबानी की पुष्टि हुई, एसेंबली हॉल में एक अद्भुत सांस्कृतिक प्रदर्शन हुआ. 20 गरबा डांसर और 30 ढोल कलाकारों ने अपनी धुनों और नृत्यों से वहां मौजूद अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अनोखे स्वागत ने भारतीय संस्कृति की समृद्धि और खेलों के प्रति देश की उत्सुकता को बखूबी पेश किया.