90 रन पर आधी टीम आउट, फिर चमके सोनल दिनुशा, भारत के खिलाफ जड़ा पहला टेस्ट शतक

Sonal Dinusha Batting: गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के ऑलराउंडर सोनल दिनुशा ने शानदार पारी खेली. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के सामने शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में बड़ी भूमिका निभाई.

ind vs sl Sonal Dinusha He became Sri Lanka saviour by scoring a century against India
Image Source: Social Media

Sonal Dinusha Batting: गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के ऑलराउंडर सोनल दिनुशा ने शानदार पारी खेली. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के सामने शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में बड़ी भूमिका निभाई.

श्रीलंका ने जब 90 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे, तब टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था. ऐसे समय में दिनुशा ने डिकवेला के साथ मिलकर 126 रनों की अहम साझेदारी की. इस साझेदारी ने श्रीलंका की पारी को संभाल लिया.

दिनुशा ने 168 गेंदों पर 100 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. शतक पूरा करने के बाद वह रवीन्द्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. दिनुशा की पारी के बावजूद श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हुई. भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, इसलिए टीम इंडिया को 178 रन की बढ़त मिली.

कौन हैं सोनल दिनुशा?

सोनल दिनुशा का जन्म 4 दिसंबर 2000 को श्रीलंका के कोलंबो में हुआ था. 25 साल के दिनुशा गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. उन्होंने जून 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. भारत के खिलाफ लगाया गया शतक उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक भी है. उन्होंने अभी तक श्रीलंका के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

दिनुशा का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी अच्छा रिकॉर्ड है. उन्होंने 68 मैचों की 102 पारियों में 3698 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 11 शतक और 19 अर्धशतक हैं. गेंदबाजी में वह 133 विकेट भी ले चुके हैं. भारत के खिलाफ इस टेस्ट की पहली पारी में दिनुशा ने केवल 4 ओवर गेंदबाजी की थी. उन्होंने 17 रन दिए थे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच का क्या हाल है?

गॉल टेस्ट में तीन दिन का खेल पूरा हो चुका है. भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली है. टीम इंडिया अब मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी. 

भारत की नजर दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने और श्रीलंका के सामने 400 से ज्यादा का लक्ष्य रखने पर होगी. हालांकि, मैच में बारिश एक बार फिर परेशानी खड़ी कर सकती है. गॉल में मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- 5,643 मीटर ऊंचाई, बर्फीली हवाएं... बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा