IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन भी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रहे आगे, टीम इंडिया के सामने क्लीन स्वीप का खतरा मंडराया

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. दक्षिण अफ्रीका ने न सिर्फ पहली पारी में 288 रनों की विशाल लीड हासिल की, बल्कि दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 26 रन भी जोड़ लिए.

IND vs SA South African players third day of Guwahati Test Team India clean sweep
Image Source: ANI/ File

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. दक्षिण अफ्रीका ने न सिर्फ पहली पारी में 288 रनों की विशाल लीड हासिल की, बल्कि दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 26 रन भी जोड़ लिए. अब उनकी कुल बढ़त 314 रन हो चुकी है और भारतीय टीम के सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती खड़ी हो गई है.

तीसरे दिन भारत ने 9/0 से पारी की शुरुआत की. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले कुछ ओवरों तक संयम दिखाया, लेकिन जैसे ही केशव महाराज ने राहुल को 22 रन पर पवेलियन भेजा, टीम इंडिया की पारी ढहती चली गई.

  • ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले आउट
  • साई सुदर्शन नंबर-3 पर फिर नाकाम
  • कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन
  • जडेजा और नितीश रेड्डी भी फेल

इस बीच वाशिंगटन सुंदर ने संघर्ष करते हुए 48 रन जोड़े और भारत की पारी को थोड़ा संभाला, लेकिन उनका प्रयास टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सका. पूरी टीम सिर्फ 201 रनों पर ऑलआउट हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाकर पहले ही गेम पर अपना पूरा नियंत्रण जमा लिया था.

अब क्लीन स्वीप का खतरा असली, गुवाहाटी में भी हार नजदीक?

कोलकाता टेस्ट में 30 रनों की हार झेल चुकी टीम इंडिया के लिए यह मैच पहले से ही ‘करो या मरो’ की तरह था. लेकिन तीसरे दिन के बाद तस्वीर बेहद साफ है, दक्षिण अफ्रीका इस मैच में भी मजबूत स्थिति में है. 314 रनों की बढ़त और अभी 10 विकेट हाथ में. भारत के लिए यह मैच बचाना भी आसान नहीं होगा, जीत की तो बात ही छोड़ दें.

एक ही टेस्ट में बल्ला और गेंद दोनों से कमाल

दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे हैं. उन्होंने न सिर्फ पहली पारी में 93 रनों की शानदार पारी खेली, बल्कि गेंदबाजी में भी भारत के 6 बल्लेबाजों को आउट करके भारतीय बैटिंग लाइन-अप को चूर-चूर कर दिया.

इसके साथ ही यानसेन ने एक खास कीर्तिमान भी बना दिया है कि वे साल 2000 के बाद तीसरे विदेशी खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने भारत में किसी टेस्ट मैच में 50 रन और 5 विकेट का कारनामा किया हो. यह प्रदर्शन उन्हें इस मैच का MVP बना देता है.

यह भी पढ़ें- Public Holiday: दिल्ली-यूपी में 25 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद?