Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. मैदान पर आते ही उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर लगातार बड़े शॉट लगाए. वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर सभी को हैरान कर दिया.
वैभव ने पारी के तीसरे ओवर में ही अपने इरादे साफ कर दिए. इस ओवर में उन्होंने गेंदबाज मोहम्मद शिराज के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की और एक ही ओवर में 26 रन बटोर लिए. इस दौरान उन्होंने चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी, जिससे श्रीलंकाई टीम दबाव में आ गई.
11 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक
अगले ओवर में भी वैभव नहीं रुके. उन्होंने दुलाज समुदिता की गेंदों पर भी जमकर रन बनाए. 10 गेंदों में 44 रन तक पहुंचने के बाद उन्होंने लगातार एक और बड़ा शॉट लगाया और सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह पारी पूरी तरह आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण थी.
पहली 11 गेंदों में 10 बाउंड्री
वैभव की शुरुआत इतनी विस्फोटक रही कि उन्होंने अपनी पहली 11 गेंदों में 10 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया. इसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनकी बल्लेबाजी के सामने श्रीलंकाई गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.
नोकझोंक का बल्ले से दिया जवाब
फाइनल में वैभव की यह पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं रही. इससे पहले लीग मैच में सुपर ओवर के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस हुई थी. उस मुकाबले के बाद काफी चर्चा भी हुई थी. फाइनल में वैभव ने अपने बल्ले से जवाब देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.
कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहे हैं. फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उनकी निडर बल्लेबाजी ने दिखा दिया कि वह दबाव वाले मैचों में भी बड़ी पारी खेलने का दम रखते हैं.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा का नया कीर्तिमान, तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड, सचिन-विराट के क्लब में एंट्री की तैयारी