उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी; 8 लोगों की मौत

Tehri Garhwal Accident: उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चंबा-कोटि रोड पर एक गाड़ी अचानक नियंत्रण खोकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई.

Horrific road accident in Tehri Garhwal Uttarakhand car fell into a deep ditch 8 people died
Image Source: Social Media

Tehri Garhwal Accident: उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चंबा-कोटि रोड पर एक गाड़ी अचानक नियंत्रण खोकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. हालात को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को भी बुलाया गया. टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन खाई बहुत गहरी होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किल आ रही है.

कहां हुआ हादसा

यह हादसा चंबा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुआ. प्रशासन के मुताबिक गाड़ी में कई लोग सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि कई लोगों की मौके पर ही जान चली गई. जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और बाकी घायलों को निकालने का काम जारी है.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का सही इलाज कराया जाए. मुख्यमंत्री ने भगवान केदार से घायलों के जल्द ठीक होने की भी प्रार्थना की.

राहत और बचाव जारी

फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है. टीम की कोशिश है कि सभी घायलों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए. प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें- UP Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक