Honor ने चीन में अपनी नई Magic 9 सीरीज पेश कर दी है, जिसमें Magic 9, Magic 9 Pro Max और Magic 9 Super Edition शामिल हैं. इनमें Super Edition को सबसे ज्यादा पावरफुल वर्जन के तौर पर पेश किया गया है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 11,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इसे लंबे बैकअप की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए खास बनाती है.
120Hz OLED डिस्प्ले और 10,000 निट्स ब्राइटनेस
Honor Magic 9 Super Edition में 6.81 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 2788 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक इसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक है. फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95.5 फीसदी है और इसमें 1.03mm के नैरो बेजल्स मिलते हैं.
11,000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग
पावर के लिए फोन में 11,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है. लंबे समय तक गेमिंग और हेवी इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए फोन में विंड-टनल फैन कूलिंग सिस्टम भी मिलता है.
200MP कैमरा और प्रीमियम फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Magic 9 Super Edition में 200MP Samsung S5KHP5 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है. इसके साथ 50MP Sony LYTIA 500 टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ आता है, जबकि 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन Android 17 आधारित MagicOS 11 पर चलता है और इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, IR ब्लास्टर, डुअल सिम, स्टीरियो स्पीकर और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. डिवाइस को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है.
Honor Magic 9 Super Edition की कीमत
Honor ने इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. 12GB 256GB मॉडल की कीमत 4,499 युआन (करीब 54,000 रुपये), 12GB 512GB वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन (करीब 63,000 रुपये) और 16GB 512GB मॉडल की कीमत 5,499 युआन (करीब 72,000 रुपये) रखी गई है. चीन में फोन Popcorn Yellow, Curtain Black, Opening Statement और Olive Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें: Nothing Phone 4a-4b का नया वेरिएंट लॉन्च, कम कीमत में 6GB RAM का दम, पढ़ें सभी डिटेल्स