9 साल की बच्ची ने 1 मिनट में कैसे बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Guinness World Records Book: 9 साल की दृष्टि फोगाट ने एक मिनट में 54 सुंदर और आकर्षक शब्द लिखने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

9 साल की बच्ची ने 1 मिनट में कैसे बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

चरखी दादरी, न्यूज डेस्क: प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती. छोटे बच्चे भी ऐसा प्रदर्शन कर गुजरते है जिसे देख बड़े भी दांतो तले उंगली दबा लेते है. ऐसा ही कुछ हरियाणा के चरखी-दादरी के छोटे से गांव खातीवास की रहने वाली 9 साल की दृष्टि फोगाट (Drishti Phogat) ने कर दिखाया है.  दृष्टि ने गजब की प्रतिभा का परिचय देते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया (Guinness World Records) है. उन्होंने एक मिनट में 54 सुंदर और आकर्षक शब्द लिखने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसके लिए उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में सम्मानित किया गया. 

राष्ट्र स्तर पर भी बनाया था रिकॉर्ड 

खातीवास गांव के निवासी किसान धीरपाल और निर्मला की बेटी दृष्टि फोगाट  को लिखने का जुनून था. फिर उसके माता-पिता ने बेटी के हुनर को समझा और उसकी लिखाई पर ध्यान दिया. निर्माला ने बताया कि साल 2022 में एक मिनट में सर्वाधिक शब्द लिखकर उनकी बेटी दृष्टि ने राष्ट्र स्तर पर रिकॉर्ड बनाया था. अब बेटी के विश्व स्तर उपलब्धि हासिल करने के बाद परिवार बेहद खुश है. 

IAS बनना चाहती हैं दृष्टि

दृष्टि फोगाट ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से इंटरनेट की मदद से नए-नए अक्षर बनाने सीखे थे. मां की वजह से ही वह ये रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुई. पिछले साल दिसंबर ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए दृष्टि ने आवेदन किया था. जिसके बाद टीम उनके घर आई और वीडियो बनाकर ले गई थी. दृष्टि ने बताया कि वह और भी कुछ नाय करना चाहती और उनका सपना है कि वो आईएएस बनें.