PM Modi ने Italy की PM Giorgia Meloni को दी बधाई! सबसे ज्यादा समय तक PM रहने पर कही बड़ी बात

Giorgia Meloni Record: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने लगातार 1,413 दिन सरकार चलाकर बनाया नया रिकॉर्ड, नरेंद्र मोदी ने दी बधाई.

Bharat 24

Giorgia Meloni Record: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 4 सितंबर 2026 को मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर लिए. इसके साथ ही वह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता बन गई हैं.

मेलोनी की इस उपलब्धि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जॉर्जिया मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए उनके रिकॉर्ड कायम करने पर शुभकामनाएं दीं. जॉर्जिया मेलोनी ने यह रिकॉर्ड इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को पीछे छोड़कर बनाया है. बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार 2001 से 2005 के बीच लगातार 1,412 दिनों तक सत्ता में रही थी.

ये भी पढ़ें- CM Mohan Speech: Janmashtami पर क्या बोले CM Mohan! कान्हा के जीवन और संदेश पर कही बड़ी बात