CM Mohan Speech: देशभर में आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से मिलने वाली सीख का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाले कष्टों से घबराने के बजाय उनका सामना करते हुए हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए.
सीएम मोहन यादव ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चाहे कालिया मर्दन हो, इंद्र के घमंड को चूर करने का प्रसंग हो या बाल्यकाल की लीलाएं, भगवान कृष्ण का जीवन हमेशा कठिन परिस्थितियों से पार पाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कंस वध का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने अत्याचार और अधर्म के खिलाफ संघर्ष किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने कठिन परिस्थितियों में बड़ी जीत हासिल करने के बावजूद शिक्षा को विशेष महत्व दिया. उन्होंने सांदीपनी आश्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने वहां शिक्षा ग्रहण कर दुनिया के सामने शिक्षा और गुरु के महत्व को स्थापित किया.
ये भी पढ़ें- ISRO ने लॉन्च किया पहला इमेजिंग सैटेलाइट, PM मोदी ने दी बधाई! अंतरिक्ष में भारत की बड़ी कामयाबी!