डायरेक्टर गीतू मोहंदास के बर्थडे के खास मौके पर, फिल्म टॉक्सिक की टीम ने सेट से एक स्पेशल बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया, जो दर्शकों को उनके क्रिएटिव जादू और दमदार प्रेज़ेंस की एक झलक देता है.
इस बर्थडे स्पेशल में गीतू अपने पूरे स्वैग में नजर आती हैं — “एक्शन!” बोलते हुए, बड़े-बड़े एक्शन सीक्वेंस सेट करते हुए, एक्टर्स को गाइड करते हुए और एक विशाल क्रू को पूरे कॉन्फिडेंस और परफेक्शन के साथ लीड करते हुए. वीडियो के साथ लिखा गया मैसेज भी दिल छू जाता है: “हर उस शॉट के पीछे जो अलग लगा, हर उस खामोशी के पीछे जो डायलॉग से ज्यादा बोल गई — वो थीं! हैप्पी बर्थडे @geetu_mohandas.”
क्रिएटिव विजन और ग्राउंड लेवल कमांड का बैलेंस
ये वीडियो सिर्फ BTS झलक नहीं, बल्कि फिल्म के बड़े स्केल और गीतू के फुल-ऑन इनवॉल्वमेंट का सबूत है. भारत की उन गिनी-चुनी महिला फिल्ममेकर्स में से एक, जो इतने बड़े और ग्लोबल प्रोजेक्ट को लीड कर रही हैं — गीतू सच में फ्रंट फुट पर खेल रही हैं. हर डिटेल पर उनकी नजर है, जहां क्रिएटिव विजन और ग्राउंड लेवल कमांड दोनों का परफेक्ट बैलेंस दिखता है.
बड़े सेट्स, तगड़े एक्शन सीन्स और इंटरनेशनल लेवल की प्रोडक्शन के बीच, गीतू मोहंदास हर फ्रेम को अपने पकड़ में रखती दिखती हैं — और यही बनाता है टॉक्सिक को एक मेगा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस.
पहले ही सुर्खियों में है फिल्म टॉक्सिक
गीतू मोहंदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया नजर आएंगे. KVN प्रोडक्शन्स और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ये फिल्म अपने स्केल, एम्बिशन और हटके विजन की वजह से पहले ही सुर्खियों में है.
जल्द ही वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार टॉक्सिक का इंतज़ार अब हर सिनेमा लवर बेसब्री से कर रहा है — क्योंकि ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक इवेंट होने वाला है!