Films Release: सिनेमा प्रेमियों के लिए यह हफ्ता खास है, क्योंकि बड़े और छोटे दोनों स्तर की कई फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं. साउथ, बॉलीवुड, गुजराती और मराठी फिल्मों का यह मिश्रण दर्शकों के लिए मनोरंजन का खजाना लेकर आया है. कुछ फिल्में पहले ही रिलीज़ के बाद हल्का रिस्पॉन्स देख रही हैं, तो वहीं साउथ की फिल्म ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर सभी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.
इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली फिल्मों में कुछ पॉपुलर फ्रेंचाइजी और बड़े स्टार्स की फिल्में भी शामिल हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में देखने लायक हैं.
Deool Band 2
21 मई को प्रवीण तरडे के निर्देशन में मराठी फिल्म Deool Band 2 रिलीज़ होगी. यह फिल्म महाराष्ट्र के समुदाय, आस्था और सामाजिक विभाजन को गहराई से पेश करती है. मोहन जोशी, स्नेहल तरडे और प्रसाद ओक मुख्य भूमिकाओं में हैं.
चांद मेरा दिल
22 मई को अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर चांद मेरा दिल रिलीज़ हो रही है. यह फिल्म दो युवा प्रेमियों की कहानी है, जो जीवन की चुनौतियों और टूटे दिल के अनुभवों से गुजरते हैं. दर्शक बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री का मज़ा ले सकते हैं.
दृश्यम 3
साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 21 मई को रिलीज़ हो रही है. जीतू जोसेफ की डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मोहनलाल को जॉर्जकुट्टी के रूप में फिर से पेश करती है और साइकोलॉजिकल ‘चूहे-बिल्ली’ कहानी को आगे बढ़ाती है.
स्टार वॉर – द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू
22 मई को Jon Favreau की नई स्टार वॉर्स फिल्म रिलीज़ हो रही है. पेड्रो पास्कल डिन जारिन के रूप में और ग्रोगू के साथ लौटे हैं. सिगोरनी वीवर नई भूमिका में दर्शकों को रोमांचित करेंगी.
सितंबर 21
Karen Kshiti Suvarna की फिल्म सितंबर 21 में प्रियंका उपेंद्र, प्रवीण सिंह सिसोदिया और जरीना वहाब हैं. यह फिल्म अल्जाइमर मरीज और उनके देखभाल करने वालों पर पड़ने वाले भावनात्मक दबाव को बारीकी से पेश करती है.
शुभ मंगल धमाल
विपुल शर्मा के निर्देशन में बनी गुजराती फिल्म शुभ मंगल धमाल 22 मई को रिलीज़ हो रही है. तुषार साधु, व्योमा नंदी और खुशबू त्रिवेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी और ह्यूमर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है.
Ugly Story
22 मई को रिलीज़ हो रही तेलुगु फिल्म Ugly Story एक महिला के रिश्तों में धीरे-धीरे उत्पन्न होने वाले तनाव को दिखाती है. फिल्म में Nandu Vijay Krishna, Avika Gor और Ravi Teja Mahadasyam हैं.
टॉप कॉप
गुरलव सिंह रटोल की टॉप कॉप 22 मई को रिलीज़ होगी. फिल्म में क्राइम और रहस्य का मिश्रण देखने को मिलेगा. गुरप्रीत घुग्गी, कशिश राय, बिने जौरा और सुखविंदर राज मुख्य भूमिकाओं में हैं.
डार्क जायंट
22 मई को रिलीज़ हो रही डार्क जायंट डर और रहस्य से भरपूर है. सोनिया अग्रवाल, लिविंगस्टन और के. भाग्यराज फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं.
रमणी कल्याणम
विजय आदिरेड्डी के निर्देशन में बनी रमणी कल्याणम में दीपशिखा चंद्रन, सूर्या वशिष्ठ, श्रीनिवास रेड्डी और चैतू जोन्नालगड्डा हैं. यह फिल्म उन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें इमोशनल चोट लगी है और वे अपनी जिंदगी में नए अवसर तलाश रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने रिलीज से पहले ही उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में मचाई धूम