थिएटर में पिटी ये फिल्म अब OTT पर कर रही कमाल, रिलीज के 4 दिन में टॉप-10 में शामिल

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कई ऐसी फिल्मों को दोबारा दर्शकों तक पहुंचने का मौका दिया है, जिन्हें सिनेमाघरों में खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. अब इस लिस्ट में हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का नाम भी शामिल हो गया है.

film flopped in theaters working wonders on OTT top 10 within four days of its release
Image Source: Social Media

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कई ऐसी फिल्मों को दोबारा दर्शकों तक पहुंचने का मौका दिया है, जिन्हें सिनेमाघरों में खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. अब इस लिस्ट में हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का नाम भी शामिल हो गया है. थिएटर में कमजोर प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म इस समय प्लेटफॉर्म की टॉप-10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही है और इसे काफी देखा जा रहा है.

हुमा कुरैशी की लीड रोल वाली ‘बेबी डू डाई डू’ करीब तीन महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन ओटीटी पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

नेटफ्लिक्स पर टॉप-10 में पहुंची फिल्म

‘बेबी डू डाई डू’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और कमाई के मामले में फ्लॉप रही. हालांकि, अब ओटीटी पर कहानी को दर्शकों का साथ मिल रहा है. नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म टॉप-10 में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

फिल्म की कहानी सस्पेंस से भरी हुई है. इसमें हुमा कुरैशी ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो सीरियल किलर है और पुरुषों को अपना निशाना बनाती है. लेकिन वह ऐसा क्यों करती है और इन पुरुषों को ही क्यों चुनती है, यही कहानी का बड़ा सवाल है. फिल्म में हुमा का किरदार बोल और सुन नहीं सकता, जिससे कहानी और भी अलग हो जाती है.

क्रिटिक्स से मिली तारीफ, थिएटर में नहीं चला जादू

‘बेबी डू डाई डू’ का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है. फिल्म को सलीम सिब्लिंग्स और पुणे 04 पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. हुमा कुरैशी के अलावा सिकंदर खेर और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

3 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं कर सकी. इसके बाद 23 सितंबर 2026 को फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी. ओटीटी पर रिलीज होने के महज चार दिन के अंदर ही यह टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई.

ये भी पढ़ें- UK एयरबेस पर हमले का अलर्ट? RAF Fairford की बढ़ी सुरक्षा, खाली कराए गए आसपास के घर