FIFA World Cup 2026: मेक्सिको vs साउथ अफ्रीका ओपनिंग मैच कब और कहां देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है और टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.

FIFA World Cup 2026 When and where to watch the Mexico vs South Africa opening match live streaming
Image Source: Social Media

FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है और टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. ग्रुप ए का यह मैच मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा. 48 टीमों और 104 मुकाबलों के साथ यह अब तक का सबसे बड़ा फीफा विश्व कप माना जा रहा है. 

खास बात यह है कि यह मुकाबला 2010 विश्व कप के उद्घाटन मैच की याद दिलाता है, जब दक्षिण अफ्रीका मेजबान था और मेक्सिको उसके खिलाफ मैदान में उतरा था. इस बार भूमिकाएं बदल चुकी हैं और मुकाबला मेक्सिको की धरती पर खेला जाएगा.

भारत में कब और कहां देखें मैच?

भारत में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 12 जून को रात 12:30 बजे (IST) शुरू होगा. मैच का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 HD, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 HD चैनलों पर देखा जा सकेगा. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा.

मेक्सिको की संभावित टीम

गोलकीपर: कार्लोस एसेवेडो, गुइलेर्मो ओचोआ, राउल रंगेल.
डिफेंडर: एडसन अल्वारेज, इजराइल रेयेस, जीसस गैलार्डो, जोहान वास्केज, जॉर्ज सांचेज, माटेओ शावेज.
मिडफील्डर: अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिरेज, एरिक लीरा, गिल्बर्टो मोरा, लुइस रोमो, ओबेद वर्गास, ओरबेलिन पिनेडा.
फॉरवर्ड: एलेक्सिस वेगा, अरमांडो गोंजालेज, सीजर हुएर्टा, गुइलेर्मो मार्टिनेज, जूलियन क्विनोन्स, राउल जिमेनेज, सैंटियागो गिमेनेज.

दक्षिण अफ्रीका की संभावित टीम

गोलकीपर: सिफो चेन, रिकार्डो गॉस, रॉनवेन विलियम्स.
डिफेंडर: ऑब्रे मोदिबा, खुलिसो मुडाऊ, नकोसिनाथी सिबिसी, मबेकेजेली म्बोकाजी, इमे ओकोन, समुकेले काबिनी, खुलुमानी नदामने, थबांग माटुलुडी, कामोगेलो सेबेलेबेले, ब्रैडली क्रॉस, ओल्वेथी मखान्या.
मिडफील्डर: तेबोहो मोकोएना, स्फेफेलो सिथोले, थालेंटे मबाथा, जेडन एडम्स.
फॉरवर्ड: थेम्बा जवाने, लाइल फोस्टर, एविडेंस मकगोपा, ओसविन एपोलिस, इकराम रेनर्स, रेलेबोहिले मोफोकेंग, थापेलो मासेको, त्शेपांग मोरेमी.

विश्व कप के पहले मुकाबले पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें टिकी हैं. मेजबान मेक्सिको घरेलू समर्थन का फायदा उठाकर विजयी शुरुआत करना चाहेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगा.

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, जानें कारण