FIFA World Cup 2026: मेसी के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड, ऑस्ट्रिया के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ होने वाले ग्रुप-जे मुकाबले में मेसी के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

FIFA World Cup 2026 Three major records in Messi's sights he could make history against Austria
Image Source: ANI/ File

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ होने वाले ग्रुप-जे मुकाबले में मेसी के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

इससे पहले अल्जीरिया के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी. उस मुकाबले में मेसी ने अपने करियर की पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक लगाई थी और अर्जेंटीना के लिए 200वां मैच भी खेला था.

लगातार गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

मेसी पिछले लगातार 5 वर्ल्ड कप मैचों में गोल कर चुके हैं. अगर वह ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी गोल करने में सफल रहते हैं, तो लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. यह रिकॉर्ड फिलहाल फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जाइरजिन्हो के नाम दर्ज है.

बन सकते हैं वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े गोल स्कोरर

ऑस्ट्रिया के खिलाफ सिर्फ एक गोल करते ही मेसी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. फिलहाल मेसी 16 गोल के साथ जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस की बराबरी पर हैं. एक और गोल उन्हें इस सूची में सबसे ऊपर पहुंचा देगा.

लॉन्ग-रेंज गोल का भी रिकॉर्ड बना सकते हैं

अगर मेसी इस मैच में पेनल्टी बॉक्स के बाहर से गोल करते हैं, तो वह वर्ल्ड कप इतिहास में बॉक्स के बाहर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे. मेसी अब तक वर्ल्ड कप में बॉक्स के बाहर से 5 गोल कर चुके हैं और एक और गोल उन्हें नया रिकॉर्ड दिला सकता है.

जीत के मामले में भी बना सकते हैं इतिहास

ऑस्ट्रिया के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत होने पर मेसी के नाम वर्ल्ड कप में 17 जीत हो जाएंगी. इसके साथ ही वह जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. फिलहाल मेसी के खाते में 16 वर्ल्ड कप जीत दर्ज हैं.

इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर

38 वर्षीय मेसी के पास इस मुकाबले में एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. ऐसे में दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजरें ऑस्ट्रिया के खिलाफ होने वाले इस मैच पर टिकी रहेंगी.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 10 साल में पद छोड़ने वाले छठे पीएम बने