'हनुमान अंश' का बनेगा सीक्वल? बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मेकर्स का बड़ा फैसला

HanuMan Ansh Sequel: नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के चौथे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है.

Entertainment sequel to HanuMan ansh Makers make a big decision following its smashing box-office
Image Source: Social Media

HanuMan Ansh Sequel: नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के चौथे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है. फिल्म ने अब तक शानदार कमाई कर ली है और इसी सफलता के बीच मेकर्स ने इसके दूसरे भाग का भी ऐलान कर दिया है.

26वें दिन भी शानदार कमाई

फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को करीब 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 54.13 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 63.87 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

'हनुमान अंश' के सीक्वल पर शुरू हुआ काम

फिल्म के अंत में ही कहानी के आगे बढ़ने का संकेत दिया गया था. अब फिल्म के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसके दूसरे भाग पर काम शुरू होने की जानकारी दी है.

आगरा के एक सिनेमाघर में दर्शकों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अगली फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़े कुछ खास हिस्से दिखाए जाएंगे. कहानी में उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद के साथ आगरा, मथुरा और दूसरे महत्वपूर्ण स्थानों को भी शामिल किया जाएगा.

1.8 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हनुमान अंश' करीब 1.8 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई थी. अब तक 54.13 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है.

फिल्म में ये कलाकार आए नजर

फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें- Toxic Movie Review: यश का धमाकेदार कमबैक और गीतू मोहनदास का विजन, रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म!