Esha Deol ने शादी के 11 साल बाद पति भरत से तोड़ा रिश्ता, स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात

Esha Deol ने शादी के 11 साल बाद पति भरत से तोड़ा रिश्ता, स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात

एंटरटेनमेंट, भारत 24 डिजिटल डेस्क: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल पिछले कई दिनों से चर्चा पर बनी हुई हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी (Esha Deol And Bharat Takhtani Divorced) दोनों अलग हो सकते हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों पर मुहर लगा दी है.  शादी के 11 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला ले लिया है. 

जारी किया  जॉइंट स्टेटमेंट

मिली जानकारी के मुताबिक, ईशा देओल और भरत ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में अलग होने की जानकारी दी है. इस बयान में दोनों ने कहा है, 'हमने आपसी सहमति से अलग (esha deol divorced) होने का फैसला किया है. हमारी लाइफ में ये बदलाव हमारे और हमारे दोनों बच्चों के हित में है जो हमारे लिए बेहद जरूरी है. हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए.'

दो बेटियों के हैं पेरेंट्स

बता दें कि ईशा देओल ने जून 2012 में भरत से शादी की थी. यह शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बेहद सादगी से की गई थी.  शादी के पांच साल बाद ये कपल अपनी पहली बेटी राध्या के माता-पिता बने और फिर साल 2019 में ईशा ने दूसरी बेटी मिराया तख्तानी को जन्म दिया. वहीं कपल क्यों अलग हुआ इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि दावा किया कि ईशा के पति भरत को नए साल के दिन बेंगलुरु में एक पार्टी में देखा गया था, जहां वह अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे.