‘Drishyam 3’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहले दिन ही कमाई ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर जिस तरह का क्रेज रिलीज से पहले देखने को मिला था, उसका असर अब बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आ रहा है.

drishyam-3-ajay-devgn-box-office-opening-day-collection
Image Source: Social Media

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर जिस तरह का क्रेज रिलीज से पहले देखने को मिला था, उसका असर अब बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आ रहा है. ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म होने की वजह से दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता थी. रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग के बाद फिल्म ने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन टिकट खिड़की पर जोरदार शुरुआत दर्ज की.

‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ को शुरुआती तौर पर दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म के डायलॉग्स, क्लाइमेक्स और कलाकारों की एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने ओपनिंग डे पर करीब 66.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक आंकड़े सामने आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है.

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

पहले दिन की कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन के करियर में नया रिकॉर्ड कायम किया है. फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. खास बात यह भी है कि ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में फिल्म बॉलीवुड की टॉप फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इसकी शुरुआती कमाई ने कई बड़ी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर आगे भी बड़े कलेक्शन की उम्मीद

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की शुरुआत ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस सफर को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं. गांधी जयंती की छुट्टी और फ्रैंचाइजी को लेकर पहले से बना माहौल फिल्म के लिए शुरुआती दौर में फायदेमंद साबित हुआ है. अब आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है, यह देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल, 66.75 करोड़ रुपये की शुरुआती ओपनिंग ने ‘दृश्यम 3’ को रिलीज के साथ ही चर्चा में ला दिया है.

ये हैं भारत में बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में

  • धुरंधर 2 – 145 करोड़
  • आदिपुरुष – 86.75 करोड़
  • जवान – 75 करोड़
  • दृश्यम 3- 66.75 करोड़
  • स्त्री 2 – 64.8 करोड़
  • एनिमल – 63.8 करोड़
  • पठान – 57 करोड़
  • वॉर – 53.35 करोड़
  • वॉर 2 – 52.5 करोड़
  • ठग्स ऑफ हिंदोस्तान – 52.25 करोड़

ये भी पढ़ें: 'Drishyam 3' ने ओपनिंग डे पर तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म