Bomb Threat In Delhi School: दिल्ली एक बार फिर दहशत के साये में है. राजधानी के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है. शनिवार सुबह दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया.
धमकी मिलने वाले स्कूलों में द्वारका का डीपीएस, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय प्रमुख हैं. जैसे ही बम की धमकी की जानकारी मिली, पुलिस तत्काल डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल परिसरों में पहुंची. एहतियातन सभी स्कूलों को खाली करवा लिया गया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया.
Delhi | Multiple schools in Delhi received bomb threat calls today. Among those targeted were DPS Dwarka, Krishna Model Public School and Sarvodaya Vidyalaya. Police teams, along with bomb disposal squads, were rushed to the schools. Students and staff were safely evacuated as…
— ANI (@ANI) September 20, 2025
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां बारीकी से स्कूल परिसरों की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी किसने और कहां से दी. पुलिस इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और सभी तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
पहली बार नहीं, बढ़ती जा रही हैं धमकियों की घटनाएं
दिल्ली में इस तरह की धमकियों का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले मई में भी दो स्कूलों मालवीय नगर स्थित सर्वोदय विद्यालय और प्रसाद नगर के आंध्रा स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. तब फोन कॉल के ज़रिए धमकी दी गई थी, लेकिन बाद में वह झूठी निकली थी.
इन घटनाओं से स्पष्ट है कि यह कोई एक बार की साजिश नहीं, बल्कि एक पैटर्न बनता जा रहा है, जिसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है.
क्या कहती है पुलिस और प्रशासन?
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और साइबर सेल के ज़रिए ईमेल और कॉल्स के स्रोतों की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी मान रही है कि यह किसी संगठित गिरोह या साइबर अपराधी की साजिश हो सकती है, जो अफरातफरी फैलाना चाहता है.
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: 8 महीने का इंतजार खत्म, अर्शदीप सिंह ने रच दिया इतिहास; T20 में लगाया "शतक"