Delhi Pollution: दिवाली से पहले जानलेवा बनी दिल्ली की हवा, कई इलाकों में सांस लेना मुश्किल, AQI 400 पार

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली होने लगी है. सोमवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार पहुंच गया.

Delhi Pollution Air Quality turns deadly ahead of Diwali AQI crosses 400
Image Source: ANI

Delhi Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली होने लगी है. सोमवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार पहुंच गया. जहांगीरपुरी में AQI 420 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं, पंजाबी बाग और रोहिणी में भी यह 399 तक पहुंच गया.

कई इलाकों में AQI 350 के पार

समीर ऐप के अनुसार, सुबह सुनिया विहार में AQI 370 दर्ज किया गया. सिरीफोर्ट में 354, उत्तम नगर में 310, विवेक विहार में 376, ओखला फेज-2 में 350 और पड़पड़गंज में 357 रहा. आरकेपुरम में 370, नरेला में 375, मुद्रिका में 377 और नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय में 359 AQI दर्ज किया गया.

इसके अलावा आईआईटी दिल्ली में 337, मंदिर मार्ग पर 340, नजफगढ़ में 313, नांगलोई में 319 और वजीरपुर में 322 AQI रहा.

चांदनी चौक समेत कई इलाकों में हवा खराब

राजधानी के अन्य इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है. चांदनी चौक में AQI 361, आईटीओ में 351 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 349 दर्ज किया गया. द्वारका सेक्टर-8 में 357, अलीपुर में 382, बवाना में 365 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 354 AQI रहा.

वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट पर AQI 294, लोधी रोड पर 251 और नेहरू नगर में 289 दर्ज किया गया.

नई पाबंदियों के पहले दिन ही बिगड़ी हवा

दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए 1 नवंबर से नई पाबंदियां लागू की गई हैं. हालांकि, इनके पहले ही दिन रविवार को दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई. बारिश के कारण पिछले दो दिनों तक प्रदूषण से राहत मिली थी, लेकिन रविवार इस सीजन का और 12 जुलाई के बाद का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया.

AQI की श्रेणियां क्या हैं?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, AQI को छह श्रेणियों में बांटा गया है. 0 से 50 तक AQI अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में आता है.