लखपति बिटिया योजना से लेकर छात्रों को लैपटॉप तक... जानें सीएम रेखा गुप्ता ने बजट में क्या-क्या किया ऐलान

Delhi Budget 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस बार बजट को 'ग्रीन बजट' के रूप में प्रस्तुत किया गया है, और सरकार ने कुल बजट का 21% हिस्सा पर्यावरण और ग्रीन प्रोजेक्ट्स पर खर्च करने का लक्ष्य रखा है.

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana to laptops for Class 10 studentsCM Rekha Gupta announced in the budget
Image Source: ANI

Delhi Budget 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस बार बजट को 'ग्रीन बजट' के रूप में प्रस्तुत किया गया है, और सरकार ने कुल बजट का 21% हिस्सा पर्यावरण और ग्रीन प्रोजेक्ट्स पर खर्च करने का लक्ष्य रखा है.

सीएम ने अपने बजट भाषण में कहा कि हर योजना को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से देखा गया है, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बने. इस बजट में राजस्व व्यय 70.3% और पूंजीगत व्यय 29.7% रखा गया है, और दिल्ली का अनुमानित रेवेन्यू सरप्लस 9,092 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है.

दिल्ली बजट की 10 बड़ी बातें:

  • दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया.
  • कुल बजट का 21% हिस्सा पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन प्रोजेक्ट्स के लिए निर्धारित किया गया है.
  • लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए 5,921 करोड़ रुपये का प्रावधान.
  • शहरी विकास और आवास के लिए 7,887 करोड़ रुपये का आवंटन.
  • 750 किमी सड़कों की एंड-टू-एंड कारपेटिंग के लिए 1,392 करोड़ रुपये और नगर निगम को सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
  • दिल्ली सरकार ने नगर निगम को 11,666 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया, जो अब तक की सबसे बड़ी राशि है.
  • शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,148 करोड़ रुपये का आवंटन.
  • महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान. इसके अलावा 'लखपति बिटिया योजना' के तहत बेटियों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी.
  • परिवहन विभाग के लिए 8,374 करोड़ रुपये और नई EV पॉलिसी के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान.
  • नवजात शिशुओं की 56 प्रकार की जांच के लिए 'अनमोल योजना', डिजिटल ब्लड बैंक, रियलटाइम ICU बेड मॉनिटरिंग और 50,000 नए CCTV कैमरे लगाने की घोषणा.
  • सरकार 9वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल देगी, और 10वीं में मेरिट में आने वाले छात्रों को लैपटॉप मिलेगा.

यह बजट दिल्ली के विकास और जनता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का संकेत है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है.

ये भी पढ़ें- आसमान पर होगा भारत का दबदबा, 114 मल्टी-रोल फाइटर जेट से बढ़ेगी वायुसेना की ताकत, चीन-पाकिस्तान पस्त!