kirti Nagar Furniture Market: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Congress Leader) ने बृहस्पतिवार को देश की सबसे चर्चित फर्नीचर मार्केट कीर्तिनगर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने यहां पर एक शोरूप में जाकर श्रमिकों/कामगारों से मुलाकात की, इस दौरान वह खुद हथौड़ी और आरी से काम भी किया.
इतना ही नहीं, उन्होंने इस दौरान उनके काम का जायजा लिया और खुलकर बातचीत की. इसके बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी तस्वीरें सार्वजनिक कीं. आइये हम यहां पर बता रहे हैं कि यह मार्केट क्यों चर्चित हैं और क्यों करनी चाहिए यहां पर आकर खरीदारी.
यहां पर बता दें कि देश की चर्चित फर्नीजर मार्केट में कीर्ति नगर शुमार है. देश की राजधानी में स्थित इस सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में हर तरह का लकड़ी का आइटम मिल जाता है.
यहां पर बहुराष्ट्रीय घरेलू रीमॉडलिंग और फिटिंग कंपनियों के शोरूम भी हैं. इतना ही नहीं, सबसे प्रतिष्ठित इंटीरियर डिजाइन बुटीक भी यहीं पर है। इसके साथ ही यहां पर आयातित रसोई और स्नान ब्रांड भी उपलब्ध हैं और पारंपरिक बढ़ईगीरी फर्नीचर निर्माता भी आपको मिल जाएंगे.
फर्नीचर के सामान के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोगों की पहली पसंद कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट ही है. यहां पर हर तरह का फर्नीचर आइटम मिल जाता है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर फर्नीचर की खरीदारी करने दिल्ली-एनसीआर से बाहर के लोग भी आते हैं.
यहां पर अंबाला, हिसार, मेरठ, गुरुग्राम, फरीदाबाद के लोग भी खरीदारी के लिए आते हैं, इसकी वजह है यहां पर सस्ती कीमत पर फर्नीचर मिल जाना.
कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट 2,000 से अधिक दुकानें हैं. इस मार्केट की खूबी यही है कि यहां पर घर और दफ्तर से जुड़े हर जरूरत के फर्नीचर आसानी से मिल जाते हैं. अगर ग्राहक चाहे तो आर्डर देकर फर्नीचर भी बनवा सकते हैं.
इसके साथ ही पढ़ने के लिए टेबल-चेयर के अलावा, डिजाइनर बेड, छोटे सोफे भी खरीद सकते हैं. यहां पर रिटेल रेट से 30- 40 प्रतिशत तक सस्ता फर्नीचर मिल जाता है.
यहां पर आसानी पहुंचा भी जा सकता है, क्योंकि कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित है और यह ग्रीन लाइन के टर्मिनस स्टेशनों में से एक है, दूसरा इंद्रलोक है. ऐसे में यहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है.