Delhi Building Collapse: Moti Bagh में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Delhi Building Collapse: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मोतीबाग इलाके में एक इमारत अचानक गिर गई है. इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

Bharat 24

Delhi Building Collapse: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मोतीबाग इलाके में एक इमारत अचानक गिर गई है. इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और लगातार बचाव अभियान चला रही हैं.

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि इमारत गिरने के बाद मौके पर भारी मलबा जमा है. आसपास का इलाका रिहाइशी नजर आ रहा है, ऐसे में मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- शहबाज-मुनीर के हाथ से निकला बलूचिस्तान, बोरिया-बिस्तर बांध कर निकला जिगरी दोस्त, उठे सवाल