Delhi Building Collapse: दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत की खबर है. मौके पर NDRF, Delhi Fire Service, Civil Defence, DDMA और Army की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं. मलबे में फंसे छात्रों तक Oxygen पहुंचाई जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta, LG और दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. एक छात्र का मलबे के अंदर से मदद मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है.
ये भी पढ़ें- शहबाज-मुनीर के हाथ से निकला बलूचिस्तान, बोरिया-बिस्तर बांध कर निकला जिगरी दोस्त, उठे सवाल