IPL 2026: आज MI और CSK के बीच भिड़ंत; जानें चेन्नई-मुंबई की प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड

CSK Vs MI, IPL 2026: आईपीएल 2026 के इस सीजन में आज एक और रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. आज शनिवार, 2 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दो शानदार टीमें—चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी.

CSK Vs MI Chennai Super Kings vs Mumbai Indians playing 11 pitch report
Image Source: ANI

CSK Vs MI, IPL 2026: आईपीएल 2026 के इस सीजन में आज एक और रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. आज शनिवार, 2 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में दो शानदार टीमें—चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी. यह दोनों टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला है, और वानखेड़े में हुई पहली भिड़ंत में चेन्नई ने मुंबई को शिकस्त दी थी. अब हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस इस हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी.

मुंबई और चेन्नई की स्थिति

इस सीजन में दोनों ही टीमों के लिए चीजें कुछ खास नहीं रही हैं. मुंबई इंडियंस इस वक्त अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. उसने अब तक खेले गए 8 मैचों में से केवल 2 मैच जीते हैं. अगर आज मुंबई हारती है, तो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति भी बहुत बेहतर नहीं है, क्योंकि वह सातवें स्थान पर है. 8 मैचों में से उसने 3 मैच ही जीते हैं, और उसे भी आज के मैच में जीत की सख्त जरूरत है.

चेन्नई बनाम मुंबई: हेड टू हेड आंकड़े

अगर बात करें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की, तो यहां पर कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि, मुंबई इंडियंस थोड़ा आगे है. अब तक इन दोनों टीमों के बीच 40 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से मुंबई ने 21 बार चेन्नई को हराया है, जबकि चेन्नई ने 19 बार मुंबई को मात दी है. 2023 की बात करें तो उस साल चेन्नई ने मुंबई को पांच बार हराया था, जबकि मुंबई ने एक बार ही चेन्नई को शिकस्त दी थी. इस लिहाज से, चेन्नई का हालिया रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ बेहतर रहा है.

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच अक्सर स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है. यहां बड़े स्कोर बनाना मुश्किल होता है, और विकेट आम तौर पर धीमे होते हैं. हालांकि, चूंकि यह मैच रात का है, इसलिए ओस का असर हो सकता है, और यह देखने वाली बात होगी कि ओस मैदान पर किस तरह का प्रभाव डालती है. इस कारण, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

मैच प्रिडिक्शन

हमारे मैच प्रिडिक्शन मीटर के मुताबिक, इस मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा है. यानी, अगर चेन्नई या मुंबई में से कोई भी टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो जीत के मौके बेहतर हो सकते हैं. खासकर, अगर गेंदबाजों ने शुरुआत में दबाव बनाया, तो दूसरा टीम डिफेंड करने में मुश्किल महसूस कर सकती है.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर- अमान खान/गुरजनप्रीत सिंह

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर 

इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे/अश्विनी कुमार

ये भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली की जीत से प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर, कई टीमों के लिए खुला टॉप-4 का रास्ता, देखें समीकरण